पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्य धारा में ले आने की जरूरत: रामसुंदर दास

बूथ स्तर तक पिछड़े वर्ग को सपा से जोड़कर 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:28 PM (IST)
पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्य धारा में ले आने की जरूरत: रामसुंदर दास
पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्य धारा में ले आने की जरूरत: रामसुंदर दास

जागरण संवाददाता, देवरिया: सपा के बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक बुधवार को हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रमाकांत निषाद तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों का स्वागत किया गया और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जातिवार जनगणना कराने, बूथ स्तर तक पिछड़े वर्ग को सपा से जोड़कर 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य सचेतक रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाकर सबको हिस्सेदारी देने की जरूरत है।

कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी के माध्यम से पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़कर सरकार बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको मुख्य भूमिका में लाकर प्रशिक्षण के साथ लैस किया जाएगा। सरकार बनाने के लिए पिछड़े वर्ग को जागरूक करने का काम आप साथी बूथ स्तर तक मजबूती के साथ करें। यह सरकार जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। आये दिन लूट हत्या,बलात्कार आम बात हो गई है। कानून का राज समाप्त है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाजवादियों का मुकाबला ढोंगियों से है। आपको सावधान रहना है। सपा ने अपनी सरकार में ऐतिहासिक विकास किया था। पिछड़े वर्ग के तरक्की के लिए अनेकों योजनाएं बनीं और उन्हें जमीन पर उतारा गया।

पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि आज देश आपातकाल के दौर से गुजर रहा है, मोदी सरकार लोकतंत्र को पंगु बना कर हमारे आरक्षण को खत्म करना चाहती है, लेकिन पिछड़ा वर्ग जागरूक हो गया है ।

बैठक को विजय लक्ष्मी गौतम, जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, दशरथ मौर्य पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रामविलास प्रजापति, पृथ्वीनाथ प्रजापति, हरेंद्र कुशवाहा,जिला महासचिव मुराद अली वेग,जिला सचिव उमाशंकर यादव, लक्ष्मण निषाद, राजवंशी राजभर, अशोक राजभर, जयराम राजभर, शैलेंद्र पाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रमाकांत निषाद व संचालन पिछड़ा वर्ग के जिला महासचिव शमशुल अंसारी ने किया।

chat bot
आपका साथी