अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटा फल

सेवा और समर्पण अभियान के तहत अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:18 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:18 AM (IST)
अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटा फल
अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटा फल

जागरण संवाददाता, देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मरीजों के बीच फल बांटा।

ब्लाक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल ने पिटू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपना नाम किया है। पीएम गरीबों, शोषित और वंचितों के अधिकारों को सदैव सर्वोपरि रखा है। समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य किया जा रहा है। पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की संकल्पना से युवाओं को स्वरोजगार करने की प्रेरणा दी है, जिससे वह युवाओं के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमशुद्दीन अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ काम किया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के भले के लिए मोदी सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, गंगा शरण पांडेय, असलम अंसारी, बरकत खान, धनवंत सिंह, एजाज शेख, मुनीर अहमद, साजिश, नसीम मंसूरी, मोहम्मद इस्लाम, इब्राहिम अली, जमाल हुसैन खान, इमरान खान, रितेश शर्मा, मुबारक मौजूद रहे।

रामराज्य की परिकल्पना को पूर्ण कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, बरहज: गुरुवार को बरहज में हिदू युवा वाहिनी की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती एवं भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले कानून व्यवस्था मजबूत किया है। कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है। प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसा गया है। गांव, गरीब और महिलाओं को सशक्त बनाने पर बल दिया जा रहा है। महिला कल्याण के लिए मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। रामराज्य की परिकल्पना को सरकार पूरा कर रही है।

कहा कि यूपी सरकार फ्री लैपटाप योजना के तहत राज्य के 25 लाख छात्रों को लैपटाप देगी। यह योजना उन गरीब छात्रों के लिए है, जो 12वीं उत्तीर्ण कर कालेज में नामांकन कराने वाले हैं। अन्य शहरों के अलावा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, झांसी में मेट्रो रेल के लिए डीपीआर लगभग तैयार है। बैठक में जितेंद्र भारत, राममिलन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी