अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित पुलिस हिरासत में

शहर के रामनाथ देवरिया में किराये की मकान में 18 दिन से किशोरी को लेकर रह रहा था आरोपित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM (IST)
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित पुलिस हिरासत में
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित पुलिस हिरासत में

जागरण संवाददाता, देवरिया: शहर के रामनाथ देवरिया में किशोरी को अपहृत कर रखे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने शाम को उठा लिया। साथ ही किशोरी को महिला थाने में रखा गया है। पुलिस ने मकान मालिक को भी इस मामले में हिरासत में ले लिया है।

महराजगंज जनपद की रहने वाली एक किशोरी की रिश्तेदारी सलेमपुर कोतवाली के चकमुकाम अली में है। कुछ माह पहले किशोरी अपने रिश्तेदारी आई थी। इस बीच किशोरी को अपनी बातों में गांव का एक युवक ले लिया और उससे शादी रचाने का झांसा देकर लेकर फरार हो गया। 18 दिनों से देवरिया शहर के रामनाथ देवरिया में किशोरी को लेकर रह रहा था। इस मामले में जब किशोरी के रिश्तेदार व स्वजन सलेमपुर कोतवाली पुलिस पर दबाव बनाने तो पुलिस सक्रिय हो गई। लोकेशन मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने संबंधित मकान में छापेमारी की और किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपित को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि पूछताछ चल रही है। किशोरी को महिला थाने में रखा गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

किशोरी की हत्या की सूचना पर हलकान रही पुलिस

जागरण संवाददाता, देवरिया: भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपरा पूरन में किशोरी की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आठ घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर किशोरी को स्वजन को सौंप दिया।

गांव की किशोरी के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। वह अपने चाचा के साथ गांव पर रहती है। चाचा ने मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर डांट दिया। जिसके बाद किशोरी नाराज होकर घर से निकल गई और गोरखपुर में एक रिश्तेदार के पास पहुंच गई। इस बीच किसी ने किशोरी की हत्या होने की सूचना दे दी। सूचना पर सीओ बरहज देवानंद व थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा गांव पहुंचे और जांच किए। जांच के दौरान में थोड़ा सा खून गिरा मिला। जिसके बाद पुलिस को संदेह बढ़ गया और पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में किशोरी का लोकेशन गोरखपुर में मिलने व उसके बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। स्वजन को बुलाकर सौंप दिया गया है। चाचा के डांटने के चलते वह घर से निकल गई थी।

chat bot
आपका साथी