250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, निश्शुल्क दवाएं वितरित

आरोग्य भारती के संयोजन में बलिया उत्तर गांव में निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:49 PM (IST)
250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, निश्शुल्क दवाएं वितरित
250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, निश्शुल्क दवाएं वितरित

जागरण संवाददाता, भागलपुर, देवरिया: भागलपुर विकास खंड के बलिया उत्तर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आरोग्य भारती के तत्वावधान में निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती व आयुर्वेद विभाग के संयोजन में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वास्थ्य जागरूकता व कोविड जांच किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निश्शुल्क दवा वितरित किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर डा. सत्या पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड काल में भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद के प्रति विश्वास जता रहा है। आयुर्वेद और योग की पूरी दुनिया में धूम मची है। लोग तेजी से आयुर्वेद और योग को अपना रहे हैं। कहा कि आज हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद और योग को अपना रहे हैं। पूरे भारतवर्ष में आरोग्य भारती के नेतृत्व में योग और आयुर्वेद का विकास हो रहा है। देश में योग वैलनेस सेंटर तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर और आयुर्वेद के विश्वविद्यालय तथा आयुर्वेदिक अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिससे लोगों को सस्ती सुलभ एवं कारगर चिकित्सा मिल सके। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग और आयुर्वेद की धूम मची है। पूरा विश्व भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद और योग का लोहा मान चुका है। जिला पंचायत सदस्य अरविद कुमार पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व आयुर्वेद और योग का मुरीद हो चुका है और लोग तेजी से आयुर्वेद की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आयोजक जिला पंचायत सदस्य अरविद कुमार पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आरटीपीसीआर जांच 80 तथा एंटीजन जांच 40 लोगों का किया गया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मौना गढ़वा के योग प्रशिक्षक ममता तिवारी, विवेकानंद मिश्र, धर्मेश पांडेय, दीपा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अरविद पांडेय, डा. गोविद कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट राम गणेश शर्मा, दिनेश सिंह, डा. महताब आलम, ग्राम प्रधान सागर पासवान, सोनू पांडेय, रामकृपाल पांडेय, महेंद्र पांडेय, मनेंद्र पांडेय, राम नवल यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी