संशोधित..गांवों के विकास के लिए योजनाएं चला रही सरकार

लार ब्लाक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को सांसद ने किया संबोधित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
संशोधित..गांवों के विकास के लिए योजनाएं चला रही सरकार
संशोधित..गांवों के विकास के लिए योजनाएं चला रही सरकार

जागरण संवाददाता, लार, देवरिया: ब्लाक सभागार में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। सांसद रविद्र कुशवाहा ने कहा कि पंचायत की इकाई गांव होती है। भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। किसानों को सम्मान निधि मिल रहा है। सम्मान अपने आप में महान कार्य होता है। उसकी कीमत नहीं आंकी जाती। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि यहां उपस्थित सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य अपने अपने गांवों के लोकप्रिय व्यक्तित्व होते हैं। गाव के लोगों ने तभी अपना प्रतिनिधित्व उन्हें सौंपा है। हम उन सभी का सम्मान करते हुए अपने को गौरवान्वित हो रहे हैं। आयोजक ब्लाक प्रमुख अनुभा सिंह, अमित कुमार सिंह बबलू ने सांसद समेत सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उमेश यादव, नीरज सिंह, बलबीर सिंह , सुनील यादव स्नेही आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्रीय मंत्री का स्वागत

जासं, रुद्रपुर : भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का विनोद गुप्ता को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर रुद्रपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत विनोद ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। पार्टी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करने में पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान नगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह, मदन मोहनगुप्ता,सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, श्रवण निगम, दिलीप निगम, सोनू जायसवाल, संतोष गुप्ता, दुर्गेश गांधी, वरुण सिंह, धनंजय मौर्या, प्रदीप निगम, धर्मेंद्र, रत्नेश, अमित, संजय गुप्ता एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपाइयों ने किया स्वागत

सलेमपुर, देवरिया: भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश शाही को गोरखपुर क्षेत्रीय आर्थिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाए जाने पर रविवार को मझौलीरा•ा में स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय दुबे, सुनील गुप्ता, आशीष मिश्रा, अमित सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, मुरली जायसवाल, त्रिभुवन सिंह, मनोज चौरसिया, महेश शर्मा, मृत्युंजय श्रीवास्तव, रोशन सिंह, •ामाल हुसैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी