पं. दीनदयाल के सपने पूरे कर रही सरकार : सूर्य प्रताप

मजबूत व सशक्त भारत के निर्माण का देखा था सपनाजयंती की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:52 PM (IST)
पं. दीनदयाल के सपने पूरे कर रही सरकार : सूर्य प्रताप
पं. दीनदयाल के सपने पूरे कर रही सरकार : सूर्य प्रताप

जागरण संवाददाता, तरकुलवा, देवरिया : कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने मजबूत व सशक्त भारत के निर्माण का सपना देखा था। उनके सपने को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। वह नवतप्पी इंटर कालेज रामपुरगढ़ में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि हर गरीबों को योजनाओं का लाभ मिले। तभी मजबूत समाज का सपना साकार हो सकता है। उसी सपना को साकार करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की कल्पना के साथ सबको शिक्षा, बिजली, पानी, संपर्क मार्ग से गांव को जोड़ने का कार्य किया गया। जिससे राष्ट्र समृद्धशाली बन सके। इसके लिए शिक्षक व छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना अति आवश्यक है। हमें स्वच्छ एवं सुरक्षित रहना है तो खाली भूमि पर पौधारोपण करना होगा। इसके पूर्व कृषि मंत्री ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आम का पौधा रोपा। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन गोविद राव ने किया। कार्यक्रम को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कैप्टन शिवनाथ सिंह, प्रबंधक विश्वेंदु प्रताप राव, डा.जितेंद्र प्रताप राव, मार्कंडेय शाही, ठाकुर प्रसाद पाठक आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मुरारी मोहन शाही, स्वामीनाथ पटेल, ब्लाक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, जनार्दन सिंह, राणा प्रताप राव, शशिकांत राव, राजेश सिंह सेंगर, डा.संजय, ओमकार राव, दुष्यंत राव, मुन्ना सिंह, पंकज गुप्ता, इंद्रदेव चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी