गरीबों के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार: त्रयंबक

जनपद के प्रभारी त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश कुछ वर्ष पूर्व तक भ्रष्टाचार जातिवाद की जंजीर में जकड़ गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:43 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:43 AM (IST)
गरीबों के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार: त्रयंबक
गरीबों के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार: त्रयंबक

जागरण संवाददाता, देवरिया: भाजपा जिला कार्यसमिति की औराचौरी स्थित कार्यालय पर गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें टीकाकरण व अंत्योदय योजना को लेकर रणनीति बनाई गई।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जनपद के प्रभारी त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश कुछ वर्ष पूर्व तक भ्रष्टाचार, जातिवाद की जंजीर में जकड़ गया था, जाति आधार पर सत्ता का दुरुपयोग, विकास नाम की चीज नहीं थी। मगर चार सालों से डबल इंजन की सरकार के कारण योगी सरकार में प्रदेश अब इस भ्रष्टाचार, अनाचार की महामारी से बाहर निकल कर देश में लीड करने वाला प्रदेश बना है। कहा कि अभियान की शुरुआत 23 जुलाई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से होगी, जो 25 जुलाई तक चलेगा। 24 जुलाई को कार्यकर्ता मठ और मंदिरों में जाएंगे और साधू संतों को अंग वस्त्र भेंट कर 2022 में विजय के लिए आर्शीवाद मांगेंगे। 25 जुलाई को कार्यकर्ता बूथों पर बैठक कर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे। 26 से 31 जलाई के बीच सभी ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान व बीडीसी का अभिनंदन किया जाएगा। पांच से 15 अगस्त और 20 से 30 अगस्त के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गरीब कल्याण योजना के प्रचार-प्रसाद के लिए कार्यकर्ता कोटे की दुकान पर जाएंगे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अनीता निषाद सहित 14 लोगों को सम्मानित किया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह, नपा अध्यक्ष अलका सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, अंकुर राय, जीवन हरेंद्र जायसवाल, मारकंडेय शाही, श्रीनिवास मणि ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी