भाजपा के प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह संयोजक की हुई घोषणा

अरुण उपाध्याय को विधि प्रकोष्ठ का संयोजक संदीप पाल व सूरज शाही को सह संयोजक नित्यानंद पांडेय न्यू कालोनी को बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक घोषित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 11:55 PM (IST)
भाजपा के प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह संयोजक की हुई घोषणा
भाजपा के प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह संयोजक की हुई घोषणा

जागरण संवाददाता, देवरिया: भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह संयोजक की बुधवार की शाम घोषणा की है। जिसमें अरुण उपाध्याय को विधि प्रकोष्ठ का संयोजक, संदीप पाल व सूरज शाही को सह संयोजक, नित्यानंद पांडेय न्यू कालोनी को बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक, पवन राय व डा. प्रदीप राव को सह संयोजक बनाया गया है।

सचिद्र उर्फ दीपू शाही को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक, संजय अग्रवाल व राजकुमार उपाध्याय को सह संयोजक, डा.एके विश्वकर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक, डा. श्याम सुंदर सिंह, डा. डीके पांडेय को सह संयोजक, सुमेश्वर तिवारी को सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक, नागेन्द्र सिंह, कामेश्वर तिवारी व अभय तिवारी को सह संयोजक, राजेश जायसवाल को आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक, लोकेश गोयल, रणधीर गुप्ता को सह संयोजक, कैप्टन देवानंद तिवारी को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक, नागेंद्र तिवारी, हवलदार दयाशंकर सिंह को सह संयोजक, विमलेश पाल को बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक, अमित तिवारी, संतोष पाल को सह संयोजक बनाया गया है। जबकि

सुनील यादव स्नेही को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक, अजय राय व अमित रजक को सह संयोजक, डा. अशोक तिवारी को शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक, गिरिजेश सिंह व नरेंद्र तिवारी को सह संयोजक, सुनील निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक, रामायन साहनी व अनिरुद्ध साहनी को सह संयोजक, सुबोध जायसवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक, वीरेंद्र गुप्ता व आशीष मोदनवाल को सह संयोजक, रमेश वर्मा भटनी को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक, राकेश शुक्ला व बृजेश उपाध्याय को सह संयोजक, अखण्ड प्रताप सिंह को पंचायत प्रकोष्ठ का संयोजक, विनोद दीक्षित व अनूप राय को सह संयोजक, अनिल श्रीवास्तव को एनजीओ प्रकोष्ठ का संयोजक, आदित्य शरण सिंह व आशुतोष दूबे को सह संयोजक बनाया है।

इसी तरह कोमल सिंह को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का संयोजक,अनिल सिंह खेमदेई व दिग्विजय सिंह को सह संयोजक, पुनीत शाही को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक, ई.सुशील चंद व संदीप जायसवाल को सह संयोजक, राकेश मिश्र पंकज को शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का संयोजक, बलवीर सिंह दादा व संजीव दूबे को सह संयोजक, अभिषेक राय अंकुर को प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक,ओमप्रकाश मोदनवाल व पंकज मणि को सह संयोजक, उमाशंकर सोनकर को रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ का संयोजक, अशोक सोनकर व दीपक कुमार को सह संयोजक, राजन यादव को श्रम प्रकोष्ठ का संयोजक, मनोज तिवारी व व्रतदेव विश्वकर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। सुरेश तिवारी को दिव्यांग प्रकोष्ठ का संयोजक, गोविद चौरसिया व प्रतीक मिश्र को सह संयोजक बनाया है।

chat bot
आपका साथी