नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़

मंदिरों में पूरे दिन गूंजता रहा मां दुर्गा का जयकारा पंडालों को सजाने में जुटे पूजा समितियों के लोग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:21 PM (IST)
नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़
नवरात्र के पहले दिन दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, देवरिया: शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजन अर्चन किया और शक्ति की देवी से आशीर्वाद मांगा। घरों में भी लोगों ने कलश की स्थापना कर विधि विधान से पूजा की। मंदिरों व घरों में पूजन अर्चन से माहौल भक्तिमय हो गया।

शहर के देवरही मंदिर में भोर में ही श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए कतार में लग गए। शहर के राघव नगर स्थित दुर्गा मंदिर, कतरारी स्थित अमेठी माई मंदिर में पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनके अलावा अहिल्यापुर देवी मंदिर में भोर से मां दुर्गा के दर्शन व पूजन का कार्य शुरू हुआ तो देर शाम तक चला। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समिति के सदस्य लगे रहे। यहां सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। मंदिर परिसर में मां दुर्गा के बज रहे देवी गीत, जयकारे व पूजा पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। अधिकांश लोगों ने पूरा दिन व्रत रखा। नौ दिन तक व्रत रखने वाले लोगों का व्रत भी शुरू हो गया। घरों में शुभ मुहुर्त में कलश रखा गया। यहां जप अनुष्ठान शुरू हो गया। शहर के मालवीय रोड, जलकल रोड, स्टेशन रोड, सिविल लाइन रोड में पूजा समितियों के लोग पंडाल सजाने के काम में जुटे रहे। साक्षात स्वर्ग देव दर्शन को उमड़े श्रद्धालु जासं, देवरिया: साक्षात स्वर्ग देव दर्शन पूजा समिति देवरिया खास के तत्वावधान में नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार की रात साक्षात स्वर्ग देव दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना लगा रहा।

मां दुर्गा के रूप में शिवांगी यादव, काजल यादव, अंजली, आयुषी सिंह, जाह्नवी मिश्रा, शैलपुत्री के रूप में इशिका गुप्ता, तन्नू, निर्मला कुमारी, ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रांजली यादव, जाह्नवी विश्वकर्मा, चंद्रघंटा के रूप में प्रज्ञा मिश्रा, शांति गुप्ता, काव्यायनी के रूप में शक्ति गुपता, काल रात्रि के रूप में रानी यादव, महागौरी के रूप में शक्ति गुप्ता में रहीं। इस दौरान गिरिजा शंकर यादव, ऋषिकेश कुशवाहा, बलराम यादव, उमेश गुप्ता, प्रद्युम्न गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी