हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएगी कांग्रेस
संगठन सृजन अभियान के तहत अबूबकर नगर में हुई शहर कांग्रेस की बैठक
जागरण संवाददाता, देवरिया: शहर के अबूबकर नगर में रविवार को शहर कांग्रेस की बैठक हुई। शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि आज देश और समाज को कांग्रेस विचारधारा की जरूरत है, हमें हर जरूरतमंद के साथ खड़े होना है। कांग्रेस के संघर्षशील इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है। हर जुल्म के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाएगी। यही कांग्रेस की पहचान भी है।
अगस्त कांति दिवस पर 9, 10 व 11 अगस्त को पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ हर वार्ड में पदयात्रा निकाल कर विरोध किया जाएगा। वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि महंगाई से आज आम जनता त्रस्त है, नौजवान बेरोजगार है, पर उनके लिए कांग्रेस को छोड़ कर कोई दूसरा आवाज नहीं उठा रहा है। कांग्रेस ही आम अवाम की लड़ाई लड़ सकती है। जनता आज कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। बैठक को मुकुंद भाष्कर मणि, शाहनवाज अहमद, इकराम खान, मिर्जा खुर्शेद अहमद, सेराज मंसूरी, जुनैद हसन ने संबोधित किया।
-
संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर भागलपुर: ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय पंचायत सभागार में ब्लाक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ब्लाक पदाधिकारियों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का मजबूत स्तंभ होता है जिसके बल पर पार्टी अपने उद्देश्य की प्राप्ति करती है। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में गांव गांव में कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों के प्रचार प्रसार में लगा है।आने वाले 2022 में कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में सरकार बनायेगी। प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संघर्षों का इतिहास है आजादी दिलाने से लेकर जनता के सुख सुविधाओं के लिए पार्टी ने जो कार्य किया है उससे हम कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार रेलवे, बैंक आदि सरकारी संस्थानों को बेच रही है।
बैठक को ब्लाक अध्यक्ष प्रेम लाल भारती, दीनदयाल प्रसाद, बदरे आलम मार्कंडेय मिश्र ब्लाक अध्यक्ष सलेमपुर, पन्ना लाल पाठक, ब्यास दूबे, सत्येन्द्र तिवारी, विनोद प्रसाद, अवधेश यादव आदि ने संबोधित किया।