गेहूं क्रय केंन्द्र पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

किसान अपना गेहूं बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM (IST)
गेहूं क्रय केंन्द्र पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
गेहूं क्रय केंन्द्र पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

जासं, भाटपाररानी, देवरिया : फुलवरिया स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को धरना दिया।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिता नहीं है। किसान अपना गेहूं बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गेहूं खरीद का समय 15 जून तक की ही तारीख तय कर रखी थी। जिसे बढ़ाकर 15 जुलाई तक किया जाए। यह व्यवस्था सभी केंद्रों पर लागू हो। इसमें केंद्र चिह्नित न किए जाएं। जिससे किसानों को सुविधा मिल सके। अन्यथा सड़क पर आकर आर -पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

यहां मुख्य रूप से जितेंद्र यादव, ऋषि सिंह, जगरनाथ यादव, रामविलास तिवारी, सलीम, जनार्दन वर्मा, मनोज सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, मारकंडेय मिश्रा, राकेश कनौजिया, दीनदयाल प्रसाद, संजय गुप्ता, शेषनाथ, वशिष्ठ मोदनवाल, अभिषेक आदि मौजूद रहे। किसानों की समस्याओं का निदान करें सरकार

जागरण संवाददाता, लार: स्थानीय उपनगर के चनुकी मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। साथ ही किसानों की समस्याओं का जल्द निदान न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंच रहे किसानों को आए दिन लौटना पड़ रहा है। कहीं बोरा नहीं है तो कई आनलाइन के चक्कर में गेहूं की खरीदारी नहीं हो रही है। सरकारी गेहूं की खरीदारी की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दें, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा जिन किसानों ने गेहूं की बिक्री क्रय केंद्र पर की है, उनका भुगतान समय से किया जाए। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह अमेठिया, दीन दयाल प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, डा.धर्मेंद्र पांडेय, दिनेश सिंह, कृष्णा तिवारी, बालचंद्र पटेल, प्रेमलाल भारती, संजय गुप्त मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी