मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर संतोष जताया

प्रथम सत्र में प्रवेश के लिए सभी तैयारियां व औपचारिकताएं पूरी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:13 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर संतोष जताया
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर संतोष जताया

जागरण संवाददाता, देवरिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों पर संतोष जताते हुए आधारभूत सरंचना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आधारभूत संरचना, फर्नीचर आदि को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री तय समय से करीब 45 मिनट देरी से दोपहर बाद 3.45 बजे मेडिकल कालेज परिसर में पहुंचे। सफेद रंग की गाड़ी से उतरकर मुख्यमंत्री ने मौलश्री का पौधा रोपा व जल से सींचा। उसके बाद निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने एएनटीई रूम, हिस्टोलाजी लैब, ट्यूटर कक्ष, बायोकेमिस्ट्री लैब, लेक्चर रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके बाद अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों व संसाधनों आदि की उपलब्धता की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र में ही महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रवेश के लिए तैयार है। पहले सत्र की पढ़ाई के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देवरिया व सिद्धार्थनगर के मेडिकल कालेज में शीघ्र ही पढ़ाई शुरू होगी। देवरिया में मेडिकल कालेज करीब 208 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा है। अभी तक 155 करोड़ खर्च हो चुका है। 15 दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। मेडिकल कालेज में आधारभूत संरचना व सहयोगी स्टाफ की पर्याप्त संख्या है। इस दौरान कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविद्र कुशवाहा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह, विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक सलेमपुर काली प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डा.संजीव शुक्ला, गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. एएम वर्मा, सीएमओ डा.आलोक पांडेय, एसडीएम सौरभ सिंह, डा.एचके मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी