सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी ने कार्यक्रम को किया संबोधित वृद्धाश्रम में केक काटकर व फल वितरित कर मनाया पीएम का जन्मदिन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:06 AM (IST)
सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार
सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार

जागरण संवाददाता, देवरिया : भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा समर्पण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। समाज में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। यह पखवारा सात अक्टूबर तक चलेगा। वह शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तरफ से पुरवा चौराहा स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच केवल चुनाव के समय ही नहीं जाते, बल्कि पार्टी की तरफ से चलाए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक अभियानों को लेकर लोगों के बीच हमेशा रहते हैं। इस मौके पर बुजुर्गों के साथ केक काटा गया। फल वितरित कर व अंगवस्त्र देकर पीएम का जन्मदिन मनाया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि पाल ने कहा कि जनपद में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवाश्रम के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान भी किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में ही पिछड़ों, दलितों और सभी वर्गों का विकास संभव है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही, अभयनाथ त्रिपाठी, भाजपा मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, प्रहलाद गुप्ता, अमित जायसवाल, राकेश राजभर, ब्रह्मा मल्ल, शशिकांत सैनी, संजय चौरसिया, विनय जायसवाल, महिवाल जायसवाल, अरविद यादव, सौरभ गुप्ता, रोशन प्रजापति, चंदन मद्धेशिया, नीरज मौर्य, दिनेश सिंह, पारस गुप्ता, रेनू देवी, पंकज गुप्ता, तेजबहादुर पाल सोनू, हरिओम तिवारी, चंद्रशेखर शर्मा, मोहन मौर्या, शिवेश पाण्डेय, शुभम मणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी