जानलेवा हमले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने लालमती देवी पत्नी मोहन के तहरीर पर पांच नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:02 AM (IST)
जानलेवा हमले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जानलेवा हमले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, खोरीबारी, देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार में गोलबंद होकर मारपीट करने व जानलेवा हमला करने पर पुलिस ने लालमती देवी पत्नी मोहन के तहरीर पर पांच नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया है।

20 जुलाई की रात आठ बजे के लगभग मोहन यादव अपने दोस्त के साथ पेट्रोल पम्प चौराहा चांदपार से घर जा रहे थे। तभी कुछ लोग गोल बनाकर गाली देते हुए राड दाव व धारदार हथियार से मारापीटा। जिससे लालमती के पति मोहन यादव व दोस्त घायल हो गये। मोहन यादव के सिर मे गम्भीर चोट के बाद प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी पर किया गया। लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पत्नी द्वारा थाने मे तहरीर दिये जाने के बाद भी घटना के चार दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज न किये जाने से आक्रोशित ग्रामीण ने ग्राम प्रधान चांदपार के अगुवाई मे ग्रामीणों ने थाने पर धरना दिया नारेबाजी भी किया धरना दे रहे ग्रामीणों के थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर तिवारी तुरंत

प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा तब धरना समाप्त हुआ ।तहरीर के आधार पर बलिन्द्र राजभर पुत्र रामबेलास राजभर मोनू भारती पुत्र हीरालाल सोनू यादव पुत्र राजनारायण यादव मनोज यादव पुत्र नरसिंह यादव प्रियान्शु तिवारी पुत्र हरेराम तिवारी ग्राम कोडरा ठाकुर थाना कोतवाली सलेमपुर जनपद देवरिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी