गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान

नौ अगस्त तक जनसेवा केंद्रों पर लगाए जाएंगे शिविर 151780 में कुल 69 हजार परिवारों के कार्ड बनाए गए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:17 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:17 AM (IST)
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, देवरिया: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के 71095 छूटे परिवारों के लिए गोल्डेन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए अभियान शुरू हो गया है, जो नौ अगस्त तक चलेगा। लगातार 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सभी ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्रों पर शिविर लगाकर लाभार्थियों के निश्शुल्क कार्ड बनाए जाएंगे।

लाभार्थियों को शिविर स्थल पर ले जाने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री पत्र के साथ शिविर में आना होगा। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जनपद के कुल 151780 में कुल 69 हजार परिवारों के लिए गोल्डेन कार्ड बनाए गए हैं। अभी भी 71095 परिवार वंचित हैं। शासन ने जनपद में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड जनसेवा केंद्रों के माध्यम से शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। जनपद में कुल सात लाख 58 हजार 780 लाभार्थियों में 1.8 लाख कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख स्वास्थ्य बीमा लाभ चयनित निजी व सरकारी चिकित्सालयों में इलाज के लिए अनुमन्य है।जनपद में अब तक कुल 11265 मरीजों ने गोल्डेन कार्ड पर इलाज कराने का लाभ प्राप्त किया है।

----------------

संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनसेवा केंद्र संचालकों को गोल्डेन कार्ड बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिथिलता के लिए आगाह किया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आशुतोष निरंजन

डीएम देवरिया आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ओर देख रही पूरी दुनिया: डा. संग्राम

जागरण संवाददाता, मझगांवा, देवरिया: आज आरोग्य भारती की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को आरोग्य भारती के कैंप कार्यालय सिगही में हुई। आरोग्य भारती के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डा. संग्राम सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद और योग की तरफ देख रहा है।

कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ ग्राम व स्वस्थ समाज की स्थापना करना ही आरोग्य भारती का मूल उद्देश्य है। स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना साकार किया जा सकता है। ऐसे में हमारा परम कर्तव्य है कि हम स्वस्थ जीवन शैली और स्वस्थ कैसे रहे इन विषयों पर समाज में चितन और जागरूकता फैलाएं ताकि लोग स्वस्थ रहने के लिए भारतीय चिकित्सा पद्धति और योग अपनाएं। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की स्थापना करना ही हमारा मूल कर्तव्य है। क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। रोगी व्यक्ति ना तो अपने विषय में सोच सकता है ना ही समाज के विषय में सोच सकता है। ऐसे में राष्ट्र को निरोगी बनाने के लिए हमें स्वस्थ कैसे रहे इन विषयों पर स्वस्थ जीवन शैली और योग आयुर्वेद के शिविर पूरे देश भर में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाक्टर पी एन राय, डा. वीके मिश्र, पंकज कुमार चतुर्वेदी, विनय कुमार पांडेय, प्रशांत तिवारी, प्रशांत कुमार , संदीप कुमार शर्मा, कमलेश आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन आरोग्य भारती के गोविद कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी