जिले में कच्ची के खिलाफ चला अभियान, 28 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवरिया: रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कच्ची के खिलाफ पुलिस ने अभियान चल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:18 PM (IST)
जिले में कच्ची के खिलाफ चला अभियान, 28 गिरफ्तार
जिले में कच्ची के खिलाफ चला अभियान, 28 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवरिया: रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कच्ची के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। इस दौरान 28 लोगों को जहां गिरफ्तार किया। शराब भी बरामद की गई। कच्ची के खिलाफ कार्रवाई से धंधेबाजों में खलबली मची रही।

सदर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न ईंट भट्ठों पर पहुंच अभियान चलाया और 80 लीटर कच्ची के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई की गई। जबकि रुद्रपुर के कोइलगढ़हा में सुबह में ही कच्ची के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान चलाने के लिए पुलिस को नाव से जाना पड़ा। इस दौरान शराब के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस ने लहन नष्ट किया। बरहज पुलिस भी नाव से पहुंच कर कच्ची के अड्डों पर छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से 335 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि कच्ची के खिलाफ अभियान चलाया गया है। चीनी मिल व न्यू कालोनी पार्क में पुलिस का छापा, 13 हिरासत में जागरण संवाददाता, देवरिया: शहर के चीनी मिल ग्राउंड व न्यू कालोनी पार्क में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 13 लोग पकड़े गए। जिन्हें लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची रही।

चीनी मिल ग्राउंड व न्यू कालोनी पार्क में रात को कुछ अराजकतत्वों द्वारा शराब पीने व अराजकता करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र से किसी ने की थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस देर रात दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शराब पीते हुए नजर आए। पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर 13 लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान चार कार, तीन बाइक व चार साइकिल भी बरामद की।

chat bot
आपका साथी