बूथों को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता:अनूप गुप्ता

बूथ कार्यकर्ता की ताकत उसके अपने बूथ पर जुड़े सदस्य ही होते हैं। जिससे पार्टी की नींव मजबूत होगी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:22 PM (IST)
बूथों को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता:अनूप गुप्ता
बूथों को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता:अनूप गुप्ता

जागरण संवाददाता, सलेमपुर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ें और बूथों को मजबूत करने का कार्य करें। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी।

प्रदेश महामंत्री गुप्त सोमवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सलेमपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए हर एक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। बूथ कार्यकर्ता की ताकत उसके अपने बूथ पर जुड़े सदस्य ही होते हैं। जिससे पार्टी की नींव मजबूत होगी और प्रदेश के नागरिकों को भाजपा की एक सशक्त और मजबूत सरकार मिलेगी।

जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि हर बूथों पर वाट्सएप समूह बनाना है। बैठक को विधायक काली प्रसाद,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,संजय दुबे,विधानसभा प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी,रामदास मिश्र,भानु प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक में विस्तारक मोनू गोंड,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

-----------------------

बूथ कार्यकर्ता की सक्रियता ही सफलता का माध्यम

बरहज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता ने नगर पालिका सभागार में सोमवार को आयोजित बूथ कार्यकर्ता सत्यापन बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। बूथ की मजबूती जीत के शिखर पर ले जाती है। बूथ कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बूथ कार्यकर्ता की सक्रियता ही सफलता का माध्यम है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को बूथ तक ले जाएं। प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ की स्थिति, उसकी सक्रियता को भी जाना। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी व संचालन महामंत्री विनय मिश्र ने की। इस दौरान नीरज शाही, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुरली मनोहर जयसवाल, दीपक मिश्र शाका, नरेंद्र मिश्रा, रजनीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी