विशेष लोक अदालत को सफल बनाएं बीडीओ: न्यायाधीश

विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायालय के सुलह-समझौता केंद्र में हुई बैठक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:23 PM (IST)
विशेष लोक अदालत को सफल बनाएं बीडीओ: न्यायाधीश
विशेष लोक अदालत को सफल बनाएं बीडीओ: न्यायाधीश

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 22 जनवरी को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायालय के सुलह-समझौता केंद्र में जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान ने कहा कि पक्षकारों के माध्यम से सीधे प्राप्त किए गए प्रार्थना पत्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को भेजा जाए। जिससे दूसरे पक्षकारों को नोटिस भेजकर बुलाया जा सके।

कहा कि विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए कार्यालय कैंपस में पंफलेट एवं बैनरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। जिससे लोक अदालत में गठित पीठों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पारिवारिक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर मामलों का चिन्हांकन करें। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर होगा। जिसमें बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामले, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

बैठक में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, शांति देवी, चंद्रभान उपाध्याय, राजन कुमार गुप्ता, पन्ना लाल, विवेकानंद मिश्र, आनंद प्रकाश, विनय कुमार द्विवेदी एवं डा. अशोक कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। आज से विशेष सफाई अभियान,जोनल व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती जागरण संवाददाता, देवरिया: शहर से लेकर गांव तक गुरुवार से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान छह दिनों तक चलेगा। निगरानी के लिए जोनल व सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत भी दी गई है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में सफाई कर्मियों की टोली बनाई गई है। जो छह दिनों में विभिन्न वार्डों में जाकर विशेष सफाई करेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज मानीटरिग करेंगे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 25 सफाईकर्मियों की सफाई के लिए एक टोली बनाई गई है। हर ब्लाक में सात सेक्टर अधिकारी बनाए गए हैं। उप जिलाधिकारी तहसील नोडल अधिकारी होंगे। जबकि खंड विकास अधिकारियों को भी जोनल बनाया गया है। इसके अलावा पीडी, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा को भी पांच-पांच ब्लाकों की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि सफाई के पहले, सफाई करते व सफाई के बाद की फोटो हर दिन हर टोली की मंडलायुक्त को भेजनी है। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। गुरुवार से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत होगी।

chat bot
आपका साथी