किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध भाजपा सरकार: सूर्यप्रताप

विधायक निधि से सीसी रोड पर खर्च किए 4.40 करोड़ किसानों की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:41 PM (IST)
किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध भाजपा सरकार: सूर्यप्रताप
किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध भाजपा सरकार: सूर्यप्रताप

जागरण संवाददाता, पथरदेवा, देवरिया : कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में नीतिगत सुधार लाकर भ्रष्टाचार को खत्म किया गया। किसानों की समृद्धि के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने किसानों की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सपा, बसपा व यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वह प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर ब्लाक सभागार में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया। अपराधियों को जेल भेजा। शातिर अपराधी मुठभेड़ में मार गिराए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के 11 करोड़ किसानों को 1.5 लाख करोड़ की धनराशि भेजा गया। प्रदेश के चार करोड़ लोगों के पास आज अपना शौचालय है। 2.31 करोड़ लोगों के घर बिजली पहुंचाई गई। प्रदेश में पांच सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाएं संचालित की गई हैं। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ व प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से क्षेत्र में 4.40 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया। कोविड से बचाव के लिए 90 लाख की धनराशि व अस्पतालों में 100 बेड देने का कार्य किया। धमऊर में 5.12 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के साथ ही पथरदेवा में 90 लाख की लागत से निरीक्षण भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। क्षेत्र में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत 22 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। बंजरिया व डिघवा पौटवा गांव में 12.60-12.60 करोड़ की लागत से राजकीय आइटीआइ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के पकहां, बघौचघाट, महुआडीह, रामपुर दुबे स्थित मंदिर पर पर्यटन विभाग की तरफ से सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी