बरहज फीडर का पैनल जला, आपूर्ति प्रभावित

बरहज पश्चिमी फीडर को महेन उपकेंद्र से जोड़ा गया महेन विद्युत वितरण केंद्र के फीडरों में बारी- बारी हो रही कटौती

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 12:13 AM (IST)
बरहज फीडर का पैनल जला, आपूर्ति प्रभावित
बरहज फीडर का पैनल जला, आपूर्ति प्रभावित

जागरण संवाददाता, बरहज: नगर के जयनगर स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र पर आए दिन खराबी से इस केंद्र से जुड़े उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को विद्युत वितरण केंद्र के फीडर पैनल जल गया। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई।

बरहज पश्चिमी फीडर के गांवों को महेन स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र के कपरवार फीडर से जोड़कर आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण महेन विद्युत वितरण उपकेंद्र के फीडरों की आपूर्ति बारी बारी से की जा रही है। बरहज विद्युत वितरण उपकेंद्र ग्रामीण का पैनल जल गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। वैकल्पिक रूप में महेन विद्युत वितरण उपकेंद्र के कपरवार फीडर से बरहज पश्चिमी फीडर के गांवों को आपूर्ति की जा रही है। विद्युत विभाग की इस व्यवस्था से महेन विद्युत वितरण केंद्र के फीडरों पर अतिरिक्त भार से क्रम वार आपूर्ति की जा रही है। इस कारण लोगों को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जयनगर विद्युत वितरण उपकेंद्र पर आए दिन कोई कोई खराबी होने से आपूर्ति ठप हो जाती है। लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता है। एसडीओ गणेश मिश्र ने बताया कि पैनल जल गया है। वैकल्पिक रूप में महेन विद्युत वितरण केंद्र से जोड़ा गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

--

मोबाइल ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति

रामपुर कारखाना: नगर पंचायत रामपुर कारखाना के माधोपुर मोड़ के निकट 400 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से धू धू कर जल गया। विभाग ने आनन-फानन में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर के विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया। लेकिन अभी तक स्थाई ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है ।

दूसरी तरफ ग्राम पंचायत डुमरी के साधन सहकारी समिति के निकट भी लगा एक ट्रांसफार्मर बुधवार को जल गया। जिससे आपूर्ति ठप है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने का मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी