मन, कर्म, वचन से सच्चे समाजवादी थे बाबू मोहन सिंह: माता प्रसाद

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले जीवनपर्यंत गरीब व कमजोर की आवाज उठाते रहे समाजवादी चितक मोहन सिंह की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:04 AM (IST)
मन, कर्म, वचन से सच्चे समाजवादी थे बाबू मोहन सिंह: माता प्रसाद
मन, कर्म, वचन से सच्चे समाजवादी थे बाबू मोहन सिंह: माता प्रसाद

जागरण संवाददाता, बरहज: समाजवादी चितक व पूर्व सांसद मोहन सिंह की आठवीं पुण्य तिथि बुधवार को बीआरडीबीडीपीजी कालेज आश्रम बरहज के मोहन सिंह सभागार में मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मोहन सिंह सादगी पसंद, सत्यनिष्ठ व वसूलों पर कायम रहने वाले नेक इंसान थे। वह मन, कर्म, वचन से सच्चे समाजवादी थे।

कहा कि मोहन सिंह जीवन पर्यंत गरीब, कमजोर की आवाज उठाते रहे। उन्होंने जीवन भर समाजवाद को मजबूत करने का कार्य किया। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष अनंत मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र तभी तक जिदा है, जबतक समाजवाद जिदा है। कार्यक्रम की संयोजन पूर्व राज्य सभा सदस्य कनकलता सिंह ने अपने पिता के जीवन के अनेक अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। श्रद्धाजंलि सभा को पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, पीडी तिवारी, डा. गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, अवधेश चौधरी, बृजेश यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास व संचालन अंबिका यादव ने किया। इस अवसर पर अवधेश चौधरी, व्यास यादव, संजय सिंह सोलंकी, अब्दुल खालिक, हृदय नारायण जायसवाल, उमेश नारायण शाही, विजय रावत, रणवीर यादव, संतोष यादव, रमाशंकर गुप्त, राजन गुप्त, अक्षयवर पांडेय, गोपी यादव, अनिल गोस्वामी मौजूद रहे।

-

मोहन सिंह ने देश स्तर पर नाम रोशन किया

जासं, भाटपाररानी, देवरिया: क्षेत्र के भड़सर-छितौनी चौराहे पर स्व. मोहन सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। सपा के पूर्व जिला सचिव अनूप यादव ने कहा कि युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक जीवन में कई पुस्तकें लिखी। रामबली यादव ने कहा कि विकास पुरुष डा. राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने में स्व. सिंह सदैव आगे रहे। इस अवसर पर अनिल यादव, ब्लाक अध्यक्ष, डा. राजेश सिंह कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह कुशवाहा, कैलाश यादव, भरत यादव, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुनील गुप्ता, संदीप प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी