स्लाट बुकिग से बढ़ी परेशानी, 7772 को लगा टीका

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर व्यक्ति चाहता है टीका लगवाना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:34 PM (IST)
स्लाट बुकिग से बढ़ी परेशानी, 7772  को लगा टीका
स्लाट बुकिग से बढ़ी परेशानी, 7772 को लगा टीका

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिले में लोग कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए तैयार हैं। लेकिन टीका नहीं मिल रहा है। केंद्रों पर सुबह लोग टीका लगवाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें यह कह कर वापस लौटा दिया जा रहा है। उसके बाद हंगामा व शोर शराबा के बाद लोग वापस घर लौट आ रहे हैं। केंद्र पर सीधे रजिस्ट्रेशन से परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकांश केंद्रों पर टीका नहीं लग सका। जिले के 57 केंद्रों पर 7772 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।

एक फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिसमें 8800 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 18 वर्ष से 45 वर्ष तक 3723 लोगों को प्रथम डोज व 394 को द्वितीय डोज दिया गया। 45 से 60 वर्ष के लोगों में 887 को प्रथम व 1377 को द्वितीय डोज दिया गया। 60 वर्ष से उपर 417 को प्रथम व 972 को द्वितीय डोज दिया गया।

-

स्लाट बुकिग की पेचीदगी ने बढ़ाई परेशानी

खुखुंदू, देवरिया: कोरोनारोधी टीका लगवाना अब मुश्किल हो गया है। स्लाट बुकिग के बाद कोरोनारोधी टीका लग रहा है। बुधवार को पीएचसी खुखुंदू पर कोरोनारोधी 150 डोज पहुंचा तो लोगो में उम्मीद की किरण जगी। इसी बीच कर्मचारियों ने स्लाट बुकिग करने वाले को टीका लगाने की बात कही। खुखुंदू क्षेत्र के लोगों को नहीं लग सका। लाइन लगाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बिना टीका लगवाए घर को लौट गए।

-

80 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

मझगांवा, देवरिया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा में बुधवार को 80 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। लक्ष्मी कान्त ओझा, अरविन्द सिंह, वाचस्पति मिश्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए, रजिस्ट्रेशन कराने और माक्स लगाने समेत तीसरी लहर को रोकने के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। डा. प्रीती पांडेय ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए हमारी टीम जाकर कार्य करेगी। इस दौरान दिव्या वर्मा, व्यास, राजाराम आदि ने टीका लगाया।

-

chat bot
आपका साथी