कृषि मंत्री के प्रयास से महुआपाटन बाजार में बनेगी पक्की सड़क

विवाद होने के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:38 AM (IST)
कृषि मंत्री के प्रयास से महुआपाटन बाजार में बनेगी पक्की सड़क
कृषि मंत्री के प्रयास से महुआपाटन बाजार में बनेगी पक्की सड़क

जागरण संवाददाता, तरकुलवा, देवरिया: तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआपाटन बाजार में वर्षों बाद अब पक्की सड़क पर लोग चल सकेंगे। काफी दिनों से विवाद होने के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। जिससे बिहार आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पहल की। शासन से 93.65 लाख रुपये स्वीकृत होने पर लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कराया है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

महुआपाटन बाजार में नहर पुलिया से बैंक ऑफ बड़ौदा से कुछ दूर आगे तक सड़क का निर्माण होगा। करीब 500 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क बदहाल है। गर्मी हो या बरसात, पानी के जलजमाव के कारण आना जाना कठिन रहता था। सड़क की बदहाली के लिए लोगों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया था। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से गुहार लगाई थी। इस सड़क की लंबाई 5.91 किमी है। चौड़ाई 3.75 मीटर है। -- शासन से 93.65 लाख अवमुक्त हो गया है। जिसमे साढ़े पांच किमी पीसी व 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण होना है। कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। रामलखन प्रसाद

अवर अभियंता

लोक निर्माण विभाग

- क्षेत्र की ज्वलंत समस्या थी। बरसात के दिनों में रास्ते से गुजरना कठिन था। मेरे प्रस्ताव पर शासन ने धन स्वीकृत कर दिया है। सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री प्वाइंटर

विवाद के कारण वर्षों से नहीं बन रही थी सड़क, बिहार जाने में होती थी दिक्कत - 93.65 लाख रुपये अवमुक्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया कार्य

chat bot
आपका साथी