बरहज नगर पालिका में प्रशासक तैनात करने की तैयारी

नपा अध्यक्ष के आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद शासन ने लिया निर्णय पूर्व सभासद मिहिरकांत तिवारी हत्याकांड में दोषी पाए जाने पर भेजे गए हैं जेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM (IST)
बरहज नगर पालिका में प्रशासक तैनात करने की तैयारी
बरहज नगर पालिका में प्रशासक तैनात करने की तैयारी

जागरण संवाददाता, देवरिया : नगर पालिका बरहज के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह के आजीवन कारावास की सजा होने व जेल में निरुद्ध होने के कारण प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी है। नगर विकास अनुभाग के विशेष सचिव अवनीश कुमार शर्मा ने प्रशासक नियुक्त करने का निर्देश डीएम को दिया है। प्रशासक जिला मजिस्ट्रेट या उनके द्वारा नियुक्त डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी होंगे।

जून 2014 में नगर पालिका के नंदना वार्ड पश्चिमी के तत्कालीन सभासद मिहिरकांत तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 13 अगस्त 2021 को जिला जज रविनाथ की अदालत ने इस मामले में दोषी पाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह समेत छह आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। तभी से नगर पालिका अध्यक्ष जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में नगर पालिका का विकास कार्य प्रभावित हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर अवगत कराया है। अब शासन ने बरहज में प्रशासक नियुक्त किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है। एक सप्ताह के अंदर बरहज नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त हो जाने की बात कही जा रही है। प्रशिक्षण के बाद गांवों में बढ़ेगी विकास की रफ्तार जागरण संवाददाता, बंगरा बाजार: बनकटा विकास खंड सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन कर 50 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने प्रधानों को एक-एक कार्य की जानकारी दी।

ब्लाक प्रमुख बिदा सिंह कुशवाहा ने कहा कि जानकारी के अभाव में जनप्रतिनिधि ठीक ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। सरकार ने गांव में सही ढंग से विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधान को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षित होने के बाद गांवों में विकास कार्य की रफ्तार बढ़ जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पंचायतीराज व्यवस्था, ग्राम पंचायतों की बैठक एवं समितियां, ग्राम प्रधान की भूमिका व कर्तव्य, ग्राम पंचायत की विकास योजना, योजना निर्माण के पांच चरण, मॉडल पंचायत, सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायतों की भूमिका, ई-ग्राम स्वराज, पंचायत पुरस्कारों की जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल, बीडीओ ज्ञान प्रकाश, एडीओ उदय यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी