रामजानकी मार्ग पर हादसे को दावत दे रहे गड्ढे

कपरवार तिराहे व उसके आसपास गड्ढों के चलते हो रही दिक्कत दो माह पूर्व भरे गए थे गड्ढे बरसात पुरानी सूरत में हो गए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:40 PM (IST)
रामजानकी मार्ग पर हादसे को दावत दे रहे गड्ढे
रामजानकी मार्ग पर हादसे को दावत दे रहे गड्ढे

जागरण संवाददाता, बरहज : रामजानकी मार्ग पर कपरवार तिराहे व उसके अगल-बगल गड्ढे बन गए हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कपरवार से लेकर बिहार बार्डर मेहरौना तक रामजानकी मार्ग है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे लोगों में दुर्घटना को लेकर भय बना रहता है। कपरवार तिराहे पर गड्ढों की वजह से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दो माह पूर्व इन गड्ढों को भरा गया था। बरसात व भारी वाहनों के चलते गड्ढे हो गए हैं। देवेश चंद्र सिंह, जेपी यादव, दिलीप मोदनवाल ने इसे शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है। एनएच के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गड्ढों को देखा गया है। एक पखवारे के अंदर मरम्मत करा दी जाएगी।

-

सड़क किनारे कूड़े की ढेर से परेशानी बरहज: रामजानकी मार्ग की पटरियों पर जगह-जगह कूड़ों का ढेर लगा है। इसके अलावा बालू, गिट्टी रखकर अवरोध उत्पन्न किया गया है। सड़क पर चलने वाले वाहनों को साइड नहीं मिल पाता। इसके चलते राहगीरों, साइकिल सवारों को काफी दिक्कतें होती हैं। चेरो मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : दो दिन पूर्व हुई मूसलधार बारिश के बाद अब भी सलेमपुर नगर पंचायत की मुख्य सड़कों पर जल भराव है। सबसे खराब स्थिति सलेमपुर-चेरो मार्ग और सेंट जेवियर्स मार्ग की है।

नगर पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश होने पर भी पूरा नगर पानी-पानी हो जाता है। स्थिति यह होती है कि लोगों के घरों के अंदर बारिश का पानी भर जाता हैं। दो दिन पूर्व हुए लगातार बारिश के चलते नगर पंचायत के इचौना, टीचर्स कालोनी, सेंट जेवियर्स रोड की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।

चेरो मार्ग पर घुटने भर पानी में हमेशा जाने को विवश हैं। इस रोड पर नगर का सबसे महत्वपूर्ण विद्यालय लिटिल फ्लावार है। बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। यही स्थिति नगर के सेंट जेवियर्स रोड की हो गई है। इस मार्ग पर कुल चार महत्वपूर्ण विद्यालय है जहां करीब दस हजार बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाते हैं लेकिन यह सड़क भी हमेशा कीचड़ व पानी से सराबोर रहता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी मद्धेशिया का कहना है कि जल्द ही सड़क से जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी