50 केंद्रों पर 6774 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

जिले में कुल 7610 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:04 AM (IST)
50 केंद्रों पर 6774 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
50 केंद्रों पर 6774 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिले में गुरुवार को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 50 केंद्रों पर 6774 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

18 वर्ष से 45 वर्ष तक 1718 लोगों को प्रथम डोज व 2057 को द्वितीय डोज दिया गया। 45 से 60 वर्ष के लोगों में 659 को प्रथम व 1443 को द्वितीय डोज दिया गया। 60 वर्ष से उपर 272 को प्रथम डोज व 625 को द्वितीय डोज दिया गया।

---

जिले में आज लगेगा मेगा कैंप

देवरिया: जिले में शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 357 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 76000 टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। सलेमपुर में 25, बनकटा में 25, भाटपाररानी में 27, भटनी में 22, लार में 18, भागलपुर में 18, महेन व बरहज में 28, रुद्रपुर में 19, भलुअनी में 20, गौरीबाजार में 23, मझगांवा में 17, बैतालपुर में 23, रामपुर कारखाना में 16, पथरदेवा में 17, देसही देवरिया में 29, तरकुलवा में 19, देवरिया अरबन में 11 केंद्र बनाए गए हैं। 2397 की रिपोर्ट निगेटिव, पाजिटिव एक

जागरण संवाददाता, देवरिया: जिले में कोरोना जांच में तेजी आ गई है। गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 2397 की रिपोर्ट निगेटिव रही। पाजिटिव रिपोर्ट एक आई।

जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20218 हो गई है। जिले में कोरोना से अबतक 219 लोगों की मौत हुई है। 19992 लोग इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या सात है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इसमें लापरवाही सेहत के लिए ठीक नहीं है।

chat bot
आपका साथी