देवरिया नगर पालिका सीमा क्षेत्र का होगा विस्तार, अधिसूचना जारी

शासन ने जनगणना 2021 को देखते हुए सीमा विस्तार पर लगी रोक हटाते हुए 31 दिसंबर तक सीमा विस्तार या परिवर्तन की अनुमति दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 11:37 PM (IST)
देवरिया नगर पालिका सीमा क्षेत्र का होगा विस्तार, अधिसूचना जारी
देवरिया नगर पालिका सीमा क्षेत्र का होगा विस्तार, अधिसूचना जारी

देवरिया : नगर पालिका परिषद देवरिया की सीमा क्षेत्र के विस्तार को हरी झंडी मिल गई है। नगर पालिका से सटे 30 गांवों को को शामिल किया जाएगा। शासन ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से पंद्रह दिनों के अंदर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इस अवधि में प्राप्त सुझाव और आपत्तियों को निस्तारण किया जाएगा।

शासन ने जनगणना 2021 को देखते हुए सीमा विस्तार पर लगी रोक हटाते हुए 31 दिसंबर तक सीमा विस्तार या परिवर्तन की अनुमति दी है। जिसको देखते हुए डीएम अमित किशोर ने 32 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कराकर 31 अगस्त को शासन को भेजा था। शासन ने आठ सितंबर को जिला प्रशासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में कमियां गिनाते हुए दोबारा प्रस्ताव मांगा। जिलाधिकारी ने संशोधित प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेज दिया था।

जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि देवरिया नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होगा। शासन से इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि सीमा विस्तार होने से नपा के आय में वृद्धि होने के साथ लोगों को भी नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। इसको लेकर मेरे स्तर से भी शासन में पैरवी की गई। वर्तमान व प्रस्तावित क्षेत्र का ब्योरा

2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या: 129470

प्रस्तावित गांवों का क्षेत्रफल: 4680.690 हेक्टेयर

प्रस्तावित कुल गाटा: 13633

नगर पालिका की सालाना आय: करीब 60 करोड़ नगर पालिका के विस्तारीकरण में शामिल होंगे 30 गांव

तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डम्भर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसिया, घटैलागाजी, बरवा गोर स्थान, बड़हरा, चितामन चक, पिपरपाती, गोबराई खास, चकबुधन उर्फ सिंहपुर, मेहडा नगर बाहर, बोड़िया अनंत, धनौती खुर्द, मुड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी नगर बाहर, रामपुर खुर्द, चांदपुर, भीमपुर, पिड़रा, पिपराइच, रघवापुर, धनौती कला, कतरारी, इजरही, दानोपुर, सोंदा, कठिनहिया। बरवामीर छापर बनेगा नगर पंचायत, मांगे गए सुझाव

देवरिया: जिले का बरवामीर छापर कस्बा अब नगर पंचायत बनेगा। शासन ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के गजट के पंद्रह दिन के भीतर लोगों से आपत्तियां व सुझाव लिए जाएंगे और निस्तारण किए जाएंगे। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की तरफ से 15 दिसंबर को अधिसूचना जारी हो गई है। जिलाधिकारी अमित किशोर ने अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है। इसके पूर्व शासन ने मदनपुर, लक्ष्मीपुर, बैतालपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, हेतिमपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना जारी की है। सात गांव होंगे शामिल

हरियापर-गाटा संख्या एक से 966, पुरैनी-गाटा संख्या एक से 348 , पियरूआ गाटा संख्या एक से 133, देसही देवरिया गाटा संख्या एक से 1099, बरवामीर छापर गाटा संख्या एक 1106, डिघवा पौटवा गाटा संख्या एक से 737, बसंतपुर गाटा संख्या एक 253 शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी