216 निगेटिव, मिले 9 पॉजिटिव

देवरिया जनपद में हर रोज बढ़ रहे कोरोना के मरीज।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:46 PM (IST)
216 निगेटिव, मिले 9 पॉजिटिव
216 निगेटिव, मिले 9 पॉजिटिव

देवरिया: मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 9 पॉजिटिव व 216 निगेटिव पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5521 हो गई है। एक्टिव केस 493 रह गए हैं। जबकि 4957 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जो भी नए कोरोना संक्रमित मिले हैं उन्हें कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। संक्रमित लोगों के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम निरोधात्मक कार्य करा रही है।

शहर के देवरिया खास, सलेमपुर, भागलपुर में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हैं। क्षेत्र के जिगिना मिश्र गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 से अधिक संदिग्धों का नमूना लिया।

सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी