टिड्डी दल की निगरानी को कंट्रोल रूम स्थापित

देवरिया में टिड्डी दल की निगरानी के लिए कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 10:16 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:16 AM (IST)
टिड्डी दल की निगरानी को कंट्रोल रूम स्थापित
टिड्डी दल की निगरानी को कंट्रोल रूम स्थापित

देवरिया : टिड्डी दल की निगरानी के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके लिए विभागीय अधिकारी व तकनीकी कर्मचारियों का आपदा राहत दल का गठन किया गया है।

यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक डा. एके मिश्र ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी रतन शंकर ओझा मोबाइल नंबर 9236188785, तकनीकी सहायक वरिष्ठ प्राविधिक सहायक मनोज कुमार सिंह मो. नंबर 9721557170 की ड्यूटी सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह मो. नंबर 9453479964 की ड्यूटी दोपहर 12 से सायं छह बजे तक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-तीन मो.नंबर 9621475133 की ड्यूटी सायं छह से रात्रि 12 बजे तक, प्राविधिक सहायक ग्रुप- दो बाबूराम मो.नंबर 9559628900 की ड्यूटी रात्रि 12 से सुबह छह बजे तक लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी