सामाजिक परिवर्तन में कार्यकर्ताओं का योगदान

देवरिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:00 PM (IST)
सामाजिक परिवर्तन में कार्यकर्ताओं का योगदान
सामाजिक परिवर्तन में कार्यकर्ताओं का योगदान

देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से प्रथम चरण अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। रविवार को चार सत्र में कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा सदन देवरिया खास में हुआ। प्रवासी कार्यकर्ता डा. अनुपम सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सामाजिक परिवर्तन में अपना योगदान देता है।

विभाग संगठन मंत्री राकेश ने सैद्धांतिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के व्यक्तित्व का विकास कर रहा है। राष्ट्र के पुनर्निर्माण में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिला संगठन मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की कार्य पद्धति के अनुसार अनुशासित व संस्कारित रहते हैं, जो समाज में श्रेष्ठ नागरिक के रूप में संगठन स्थापित करते है। 52 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। अंतिम सत्र में जिला प्रमुख गोविद मिश्रा सुमन ने प्रमुख दायित्वों की घोषणा की। उन्होंने जिला आंदोलन कार्य प्रमुख के रूप में सौम्य मिश्रा, जिला सेवा कार्य प्रमुख के रूप में निहाल मिश्र को नामित किया।

जिला संयोजक शिवम निषाद, पंकज गोंड, प्रीति चौहान, बृजेश पांडेय , सूर्यांश तिवारी, विकास मिश्र, हैप्पी मिश्र, अनन्या तिवारी, नम्रता मिश्रा, दिव्यांश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी