इंदिरागांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

भारत रत्न से सम्मानित व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मंगलवार को टाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:22 PM (IST)
इंदिरागांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
इंदिरागांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

देवरिया : भारत रत्न से सम्मानित व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मंगलवार को टाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने ²ढ़ निश्चय और प्रबल इच्छा शक्ति एवं अदम्य साहस के दम पर भारत हीं नहीं पूरे विश्व की नेता बनीं। उनके कार्यक्षमता का लोहा पूरा विश्व मानता था। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर विकास का रास्ता प्रशस्त किया। इस दौरान गंगासागर गुप्त, आनंददेव गिरी, उत्तेज मिश्रा, जयदीप त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल रोशन, सुबाष राय, नौशाद अहमद, खान, मुकुंद भाष्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, रमाशंकर यादव, समीर पांडेय, आनंद श्रीवास्तव सोनू, भरत मणि त्रिपाठी,सत्यप्रकाश मणि, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। विश्व की महान नेता थी इंदिरा गांधी : डा. धर्मेंद्र

भारत रत्न से सम्मानित व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता डा. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा इंदिरा गांधी विश्व की महान नेता थीं। मलिन बस्ती में गरीबों में फल वितरित किया गया। गोष्ठी को सूबेदार सिंह, राजेश रौनियार, सुधाकर गुप्त, रामविलास तिवारी, भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, बदरे आलम, अजय शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, मनोज पांडेय, बृजेश माली, शैलेश यादव, मदन तिवारी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी