सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, की पद यात्रा

देवरिया क्रांति दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को सरकार के खिलाफ कांग्रेसी शहर के रुद्रपुर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 11:08 PM (IST)
सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, की पद यात्रा
सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, की पद यात्रा

देवरिया: क्रांति दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को सरकार के खिलाफ कांग्रेसी शहर के रुद्रपुर तिराहे से लेकर सुभाष चौक पद यात्रा निकाल कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल काला कानून है। जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि अहंकार में डूबी भाजपा सरकार आम जनता के दर्द को नजर अंदाज कर रही है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंद श्रीवास्तव, नौशाद अहमद, जवाहर चौहान, परुण राय, नागेंद्र शुक्ला, सुनील द्विवेदी, मुकुंद भाष्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्र, विजय बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश मणि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

--

पथरदेवा में कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा पथरदेवा:भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत मंगलवार को पथरदेवा के भेली पट्टी स्कूल से महुआरी पेट्रोल पंप तक यात्रा कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से गरीब, मजदूर, पिछड़ों, दलितों, युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रही है, भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरे खा रहा है। यूपी के बेरोजगार रोजगार की तलाश में गैर प्रांत पलायन कर रहे हैं। लोग आशा भरी निगाह से कांग्रेस को देख रहे हैं। प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि किसानों व नौजवानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। पूर्व प्रदेश सचिव आनंदेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि पद यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने का काम किया है।

इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, नौशाद रजा, चुन्नू गिरी, सुमन लाल श्रीवास्तव, राम प्रताप विश्वकर्मा, जावेद अख्तर, दिनेश गुप्ता, उमेश मणि ने भी कांग्रेसियों ने पद यात्रा निकाला।

chat bot
आपका साथी