प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया जल सत्याग्रह

देवरिया के भटनी में गंडक नदी में दो घंटे खड़े रहे कार्यकर्ता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:39 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया जल सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया जल सत्याग्रह

देवरिया: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को भटनी उपनगर के जलपा माई मंदिर के समीप गंडक नदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो घंटे जल सत्याग्रह किया। रिहाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इससे संबंधित पत्रक राज्यपाल को भेजा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिन में करीब 11 बजे गंडक नदी में दो घंटे तक सत्याग्रह किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को बस उपलब्ध कराई, लेकिन बसों की सेवा नहीं ली गई। प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेज दिया गया। पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि, भरत मणि, जयदीप त्रिपाठी, विजयशेखर, आजाद अहमद, राजेश रौनियार मौजूद रहे।

उधर महुआपाटन के पास गंडक नदी में नागेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में जल सत्याग्रह हुआ। उत्तेज नारायण मिश्र, जवाहर लाल चौहान, आशीष कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी