गांव-गांव किसानों की समस्या सुन रहे कांग्रेसी

देवरिया में विभिन्न गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच कर किसानों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 11:02 PM (IST)
गांव-गांव किसानों की समस्या सुन रहे कांग्रेसी
गांव-गांव किसानों की समस्या सुन रहे कांग्रेसी

देवरिया: कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कार्यकर्ता विभिन्न गांवों में पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने की बात कहते हुए मांग पत्र भरवाया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता झारखंडेय शुक्ल के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता सदर विकास खंड के सरौरा समेत विभिन्न गांवों में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है, किसानों की समस्याओं से उनका कोई लेनदेन नहीं है। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ही केवल संघर्ष कर रही है।

बरहज कार्यालय के अनुसार कांग्रेसी नेता मंगलवार को नौका टोला, बेलडाड़, कटइलवा, परसिया कुरर्ह पहुंचे। किसानों की समस्याओं को सुन मांग पत्र भी भरवाया। दीन दयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, तमाम योजनाएं चलाई गई, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे ठप कर दिया। मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, संतोष तिवारी, व्यास दुबे, राकेश श्रीवास्तव, पन्ना लाल पाठक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी