मजबूती के साथ उप चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: नायक

देवरिया में प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:10 AM (IST)
मजबूती के साथ उप चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: नायक
मजबूती के साथ उप चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: नायक

देवरिया: टाउनहॉल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन नायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा, सदर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेगी। कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव को गंभीरता से लें और पार्टी की नीतियों को आम लोगों के बीच रखें।

यह भी कहा कि आपके बीच का ही प्रत्याशी होगा। इसके लिए पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं अब मतदान तक आपके साथ रहूंगा, प्रदेश की बहुत सारी महत्वपूर्ण टीमें गठित कर दी गई है, जो इस चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगी। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, आनन्ददेव गिरी,अरविन्द शाही,जयदीप त्रिपाठी, जुलेखा खातून,भरत मणि त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी