संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का लगा अंबार

जिले के थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतों का अंबार लग गया। जिले के सभी थानों में 115 प्रार्थना पत्र आए। राजस्व व पुलिस टीम ने 71 प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:05 PM (IST)
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का लगा अंबार
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का लगा अंबार

देवरिया: जिले के थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतों का अंबार लग गया। जिले के सभी थानों में 115 प्रार्थना पत्र आए। राजस्व व पुलिस टीम ने 71 प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण किया। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने बरहज व भलुअनी थाना परिसर में लोगों की शिकायतों को सुना।

बरहज संवाददाता के अनुसार, बरहज में कुल 10 मामले आए। मौके पर एक मामले का निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सतीश कुमार को प्रत्येक शुक्रवार को तहसील में 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर जाति प्रमाण पत्रों की जांच कर निर्गत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने शिकायतों का समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बरहज के कोटेदारों ने डीएम को शिकायत पत्र देकर राशन का उठान बरहज गोदाम से किए जाने की मांग की। कोटेदारों ने डीएम को अवगत कराया कि गोदाम को बरहज से गड़ेर स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ई-पास मशीन कार्यालय में जमा करा दिए जाने की जानकारी पर डीएम ने एसडीएम को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने गोदाम मालिक व एसएमआइ से वार्ता कर बरहज गोदाम से ही कोटेदारों को राशन दिए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सदर कोतवाली, भटनी, खुखुंदू, सलेमपुर, लार, रामपुर कारखाना, तरकुलवा, बरहज, रुद्रपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाना में लोगों की समस्याएं सुनी। राजस्व से संबंधित एक मामला आया, जिसका निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार अश्वनी कुमार ने खामपार में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल पांच मामले आए, जिसमें चार का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बनकटा में नायब तहसीलदार करण सिंह ने समस्याएं सुनी। कुल पांच मामले आए, जिसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी