मूर्ति विसर्जन से पहले नदी किनारे चला सफाई अभियान

देवरिया के देसही ब्लाक की बीडीओ ने कराई सफाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:11 PM (IST)
मूर्ति विसर्जन से पहले नदी किनारे चला सफाई अभियान
मूर्ति विसर्जन से पहले नदी किनारे चला सफाई अभियान

देवरिया: विकास खंड देसही देवरिया के हेतिमपुर नदी घाट की साफ-सफाई शुरू हो गई है। बीडीओ बसंती देवी के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मी छोटी नदी के घाट पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखकर यह सफाई कराई जा रही है।

पुस्तक का विमोचन

भलुअनी क्षेत्र के ग्राम बहोर धनौती में बुधवार को विश्व का जीव संरचना नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि जसवंत सिंह जिला संघ चालक ने पुस्तक का विमोचन किया। कहा कि गांव में रहने वाला व्यक्ति भी अगर मन में ठान ले तो वह कुछ भी कर सकता है। किताब लिखने जैसा मुश्किल कार्य विरले ही कर पाते हैं। किताब के लेखक ग्राम बहोर निवासी जंग बहादुर यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। गिरिजेश सिंह, डा. वाई के तिवारी, डा. योगेश गुप्ता, डा. अशोक शर्मा, विनोद कुमार, पारसनाथ यादव, पुनकी राव, प्रदीप तिवारी, वृद्धि चंद्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी