मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों जायजा

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में मंगलवार को जानकारी ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए निर्वाचन कार्यों की चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:35 PM (IST)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों जायजा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों जायजा

देवरिया: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में मंगलवार को जानकारी ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए निर्वाचन कार्यों की चर्चा की। उन्होंने चुनाव प्रबंधन योजना की तैयारी के बारे में पूछा। इसके अलावा ईवीएम प्रबंधन, राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मीडिया मैनेजमेंट प्लान, सोशल मीडिया प्रबंधन रणनीति, मतदाता जागरूकता व स्वीप कार्यक्रम आदि को कार्य योजना बनाकर करने का निर्देश दिया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एनआइसी में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि दिए गए कार्यों को शीघ्र पूरा करें। मतदाता जागरूकता अभियान को पूरी सक्रियता के साथ चलाया जाएगा। इसके लिए जनपद में चल रही प्रचार वाहन को सभी मतदेय स्थलों तक पहुंचाएं। जागरूकता अभियान को प्रभावी तरीके से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक किए जाने को कहा। जिससे जनपद में मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। महिला ने छेड़खानी और मारपीट का लगाया आरोप

देवरिया: मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़खानी व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर में कहा है कि सोमवार को देर शाम मैं घर अकेले थी तो गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस गया और जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मैं बेहोश हो गई। मैं गरीब व असहाय महिला हूं। मेरे पति मजदूर हैं। आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ मईल प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी