सीडीओ ने नामांकन का जायजा लिया

बरहज पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन मंगलवार को दावेदारों न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:46 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:46 AM (IST)
सीडीओ ने नामांकन का जायजा लिया
सीडीओ ने नामांकन का जायजा लिया

जागरण संवाददाता, बरहज: पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन मंगलवार को दावेदारों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया। महिलाएं घूंघट के साथ पर्चा भरीं। नवरात्र का प्रथम दिन होने के कारण अधिकांश दावेदारों ने पर्चा भरा। घर से शुभ मुहूर्त में निकले। बरहज और भलुअनी विकास खंड मुख्यालय पर दावेदारों और समर्थकों की भारी भीड़ रही। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने नामांकन का जायजा लिया।

मुख्य गेट पर बैरिकेडिग की गई थी। नामांकन के लिए सिर्फ दावेदार और प्रस्तावक को जाने की अनुमति थी। पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। पर्चा भरने के साथ दावेदार चुनाव प्रचार तेज कर दिए। गांव पहुंच समर्थकों के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। जिला पंचायत सदस्य के दावेदार सुबह समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद जिला मुख्यालय पर नामांकन करने गए।

कांग्रेस ने सात और प्रत्याशियों की जारी की सूची

जासं, देवरिया: पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कांग्रेस ने सात और प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने बताया कि वार्ड संख्या 15 से संतोष प्रसाद, वार्ड संख्या 26 से जवाहर गोड़, वार्ड संख्या 27 से सूरज कुमार दुबे, वार्ड संख्या 31 से उमेश कुमार, वार्ड संख्या 39 से मुन्नी देवी, वार्ड संख्या 45 से प्रेम लता देवी व वार्ड संख्या 46 से हरिओम गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। जगह-जगह विभिन्न पदों के दावेदार और उनके समर्थक लोगों से संपर्क कर अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी