पांच नामजद सहित 10 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवा के निर्वतमान प्रधान के दरवाजे पर चढ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM (IST)
पांच नामजद सहित 10 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
पांच नामजद सहित 10 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रामपुर कारखाना:

थाना क्षेत्र के बलियवा के निर्वतमान प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर असलहाधारी लोगों द्वारा किए गए उत्पात के मामले में पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपित हिमालय यादव को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

श्रीकृष्ण दुबे के छोटे भाई की पत्नी निर्वतमान ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार की रात में दो वाहनों से पहुंचे उनके घर पहुंचे असलहाधारी लोगों ने उत्पात किया था। इस मामले में पुलिस ने श्रीकृष्ण दुबे की तहरीर पर हिमालय यादव निवासी मलहपुरवा थाना मदनपुर, विशाल पाठक निवासी रुद्रपुर, शिवम श्रीवास्तव निवासी मदनपुर, बृजेश यादव, सनोज यादव व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

प्रधान प्रत्याशी समेत चार पर हत्या का मुकदमा जागरण संवाददाता, मदनपुर: थाना क्षेत्र के महेन के टोला जोगीबीर में चुनावी रंजिश में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधान प्रत्याशी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव है।

गांव के राजू साहनी व विनोद सिंह प्रधान प्रत्याशी हैं। विनोद सिंह के समर्थक 60 वर्षीय राजवंशी यादव थे। गुरुवार की रात राजू के भाई अनिल साहनी, प्रत्याशी विनोद व उनके समर्थक मनोज यादव को अपशब्द बोलने लगा। इसे लेकर विवाद बढ़ गया और राजवंशी की पिटाई से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले एनसीआर दर्ज किया और अब प्रधान प्रत्याशी राजू, उसके भाई अनिल, भोला व रमाशंकर साहनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पीडी सिंह ने कहा कि गिरफ्तारआरोपितों में एक की रिपोर्ट पाजिटिव है। उच्चाधिकारियों से सलाह ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी