बांग्लादेश में हिदुओं पर हमले के विरोध में जेहादियों का जलाया पुतला

विश्व हिदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी व अन्य संगठनों व राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। इस मौके पर विहिप के प्रांत मंत्री वंशराज पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिदुओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हिदुओं के घर जलाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:05 AM (IST)
बांग्लादेश में हिदुओं पर हमले के विरोध में जेहादियों का जलाया पुतला
बांग्लादेश में हिदुओं पर हमले के विरोध में जेहादियों का जलाया पुतला

देवरिया: विश्व हिदू परिषद समेत अन्य संगठनों ने बांग्लादेश में हिदुओं पर हो रहे हमले की निदा करते हुए गुस्से का इजहार किया है। सुभाष चौक पर बुधवार को प्रदर्शन किया और बांग्लादेशी जेहादियों का पुतला जलाया। साथ ही राष्ट्रपति से मांग किया कि हमले को रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार पर दवाब बनाएं।

विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व अन्य संगठनों व राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। इस मौके पर विहिप के प्रांत मंत्री वंशराज पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिदुओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हिदुओं के घर जलाए गए। हिदू धर्मस्थलों, पूजा पंडालों व इस्कान मंदिर पर आक्रमण किए गए। 150 से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल जला दिए गए। इसके बाद भी बांग्लादेश सरकार आंख बंद कर बैठी है। विहिप पूरे देश में इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत के प्रांत प्रमुख ताकेश्वर शाही ने कहा कि यह अमानवीय कृत्य है। बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं को तत्काल रोके। विहिप जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिद को सौंपा। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, रमेश वर्मा, विहिप के अजय मणि, योगेंद्र सिंह, शेषनाथ मिश्र, जयशिव मिश्र, राजेश अग्रवाल, धनंजय कुमार, ओमनाथ तिवारी, दुर्गेश तिवारी, रामसिंह, दरोगा भारती, बाबूराम सिंह, चिरंजी लाल, राजा बाबू, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

न्यायिक अधिकारियों ने राजकीय बाल गृह का जाना हाल

न्यायिक अधिकारियों ने राजकीय बाल गृह बालक व पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार ने बच्चों की दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने का निर्देश दिया, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। कहा कि पौष्टिक भोजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं। समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था करें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दुबे ने बच्चों की समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि बच्चों की सुरक्षा व देखभाल में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने भोजन के खाद्य सूची का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन में पौष्टिक आहार रखने का निर्देश दिया। सिविल जज (जेडी) स्वर्णमाला सिंह ने बच्चों के रहने वाले कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मौसम के अनुसार बिस्तर मुहैया कराने का निर्देश दिया। न्यायिक अधिकारियों ने पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में बच्चों को उनके अध्ययन का निरीक्षण किया। पठन-पाठन को बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों के भोजन का हाल जाना। सफाई व गुणवत्ता की जांच की। बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, राजकीय बाल गृह बालक के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी