जिदा जलाने के मामले में कई आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी में मई माह में किशोरी को जिदा जलाकर मार देने के मामले में कई आरोपित आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए किशोरी की मां ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मुलाकात की। उपाध्यक्ष ने तत्काल एसपी व डीएम से बात कर आरोपितों की गिरफ्तारी कराने की बात कही है। उधर देर शाम पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:05 AM (IST)
जिदा जलाने के मामले में कई आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी
जिदा जलाने के मामले में कई आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी

देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी में मई माह में किशोरी को जिदा जलाकर मार देने के मामले में कई आरोपित आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए किशोरी की मां ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मुलाकात की। उपाध्यक्ष ने तत्काल एसपी व डीएम से बात कर आरोपितों की गिरफ्तारी कराने की बात कही है। उधर देर शाम पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी।

गांव की अल्का को 13 मई की देर शाम कुछ लोगों ने जिदा जला दिया। बाद में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान परमहंस सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपितों को तो दो दिन के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक ग्राम प्रधान समेत कई आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शनिवार को मृतका की मां ने समाधान दिवस में एसपी व डीएम से मुलाकात की थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी पर जोर नहीं दिया गया। मंगलवार को मृतका के परिजन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी से मुलाकात की और आरोपितों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी