बरहज में महिला की चाकू से गोद कर हत्या, सनसनी

बतरौली पाडेय गांव में बुधवार को नाली निर्माण के विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। दोनों घायलों का इलाज पीएससी में कराया गया। गांव के रहने वाले संदीप दुबे ने आरोप लगाया कि दोपहर में वह नाली निर्माण करा रहे थे। इसी बीच बगल के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:30 PM (IST)
बरहज में महिला की चाकू से गोद कर हत्या, सनसनी
बरहज में महिला की चाकू से गोद कर हत्या, सनसनी

देवरिया: थाना क्षेत्र के मौना गढ़वा में बुधवार की रात शौच को जा रही महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

गांव की ज्योति राजभर ने छह माह पूर्व गांव के ही ज्ञानचंद्र राजभर से प्रेम विवाह की थी। इसके बाद दोनों कहीं चले गए। डेढ़ माह पूर्व वह गांव आकर पति के घर रहने लगी। यह बात मायके पक्ष के लोगों को खटक रही थी। इस बीच पति गुजरात के सूरत नौकरी करने चला गया। बुधवार की रात करीब आठ बजे ज्योति अपने घर की महिलाओं के साथ शौच करने के लिए जा रही थी, इस बीच कुछ लोगों ने ज्योति के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। महिलाओं के शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। ज्योति के ससुर रोशन का सुबह निधन हुआ था। स्वजन अंतिम संस्कार कर कुछ घंटे पहले घर पहुंचे थे। इस बीच यह घटना हो गई। उप निरीक्षक सुमित राय ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर अभी नहीं आई है।

नाली विवाद में मां-बेटे की लाठी-डंडे से पिटाई

बतरौली पाडेय गांव में बुधवार को नाली निर्माण के विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। दोनों घायलों का इलाज पीएससी में कराया गया। गांव के रहने वाले संदीप दुबे ने आरोप लगाया कि दोपहर में वह नाली निर्माण करा रहे थे। इसी बीच बगल के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मना करने पर मां तारा देवी की लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पर उनकी भी पिटाई कर दी। लोगों के सहयोग से मामला शांत हुआ। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी