जनपद के सभी बूथों पर चला भाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा की तरफ से शनिवार को जनपद के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाया गया। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म भरवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:20 PM (IST)
जनपद के सभी बूथों पर चला भाजपा का सदस्यता अभियान
जनपद के सभी बूथों पर चला भाजपा का सदस्यता अभियान

देवरिया: भाजपा की तरफ से शनिवार को जनपद के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाया गया। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म भरवाए गए।

सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया नगर के बूथ नंबर 226 पर घर-घर पहुंच लोगों को सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि जितना काम भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने किया है, उतना काम आज तक किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार सभी वर्ग के उत्थान के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। इस दौरान मिथिलेश मिश्र, सुबोध जायसवाल, गिरिजेश मणि, राज दीक्षित, देवेंद्र राय आदि रहे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने देवरिया नगर मंडल के बूथ संख्या 314 पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनैतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दल है। हमारा लक्ष्य सत्ता के जरिए आमजन की सेवा करना है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने साहस व दृढ़ इच्छा से मजबूती के साथ जंग लड़ा। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करते रहे। जरूरत का समान लोगों तक पहुंचाने का काम किया। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. अभय मणि त्रिपाठी, डा. जेएन पांडेय, डा. विपिन बिहारी शुक्ला, डा डीके पांडेय, संजय पांडेय, दिनेश गुप्ता, गोविद मणि, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, डा. शशि राय, डा.प्रमोद त्रिपाठी, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. पवन त्रिपाठी, डा. जितेंद्र मणि त्रिपाठी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी