दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे भाजपाई

देवरिया के आडिटोरियम में स्व.मोहन सिंह की प्रतिमा रखने का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:27 PM (IST)
दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे भाजपाई
दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे भाजपाई

देवरिया: भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को जिला पंचायत परिसर में बैठक हुई, जिसमें आडिटोरियम परिसर में पूर्व सांसद स्व.मोहन सिंह की प्रतिमा रखे जाने पर विरोध जताया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी के तबादला से कुछ नहीं होने वाला है। इस मामले के दोषियों को दंडित नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण किया जाना चाहिए। उनके सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला संगठन व जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। जिला कार्य समिति सदस्य शांति स्वरूप दुबे ने जिला संगठन, प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि साजिश के तहत पूर्व सांसद की प्रतिमा रखी गई है। सभासद आशुतोष तिवारी ने कहा कि नगर पालिका के सभी सभासद बोर्ड के निर्णय पर कायम हैं। भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि इस प्रकरण पर सभी को एक साथ आकर संघर्ष करना चाहिए। सभासद चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका का निर्णय सर्वोपरि है। सभासद धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्य नगर पालिका के संविधान के खिलाफ है। बैठक में संजय राव, सभासद अमित मिश्र, गोविद चौरसिया, दिनेश शुक्ल, राजेश कुशवाहा, विजय पटेल, कौशल किशोर मिश्र, सर्वेशनाथ त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, रत्नेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी