वेब सीरीज तांडव के निर्देशक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि वेब सीरीज में देवी देवताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसकी जितनी निदा की जाए कम है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:10 AM (IST)
वेब सीरीज तांडव के निर्देशक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
वेब सीरीज तांडव के निर्देशक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

देवरिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरीज तांडव में देवताओं की छवि खराब किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और निर्देशक अली अब्बास जफर का पुतला फूंका। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने निर्देशक और निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि वेब सीरीज में देवी देवताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसकी जितनी निदा की जाए कम है। उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही धार्मिक भावनाएं आहत करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, अजय दुबे वत्स, विकास रौनियार, पुनीत यादव, आशुतोष तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, जितेंद्र सिंह, बचनदेव गोंड, धनंजय चतुर्वेदी, बृजेश कुशवाहा, छोटेलाल गुप्ता, अनूप उपाध्याय, पंकज पासवान, गिरीश कुशवाहा, उमाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

देवरिया: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के संयोजन में दीवानी न्यायालय परिसर में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने एक स्वर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण तांडव फिल्म के निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि हिदू देवी देवताओं के प्रति हमारी आस्था है, उनके प्रति टीका टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यहां मुख्य रूप से अमित तिवारी, बाल मुकुंद सिंह, काजी मो आमीर, शिव कुमार मणि, जटा शंकर सिंह, सत्यनारायण यादव, आनंद राय, रजनी कांत पांडेय, अरविद साहनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी