फिल्म तांडव के निर्माता का भाजपाइयों ने फूंका पुलता

जगदीश यादव ने कहा कि फिल्म का प्राइम वीडियो प्रसारित किया गया है जिसमें हिदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी हिदू आस्था के साथ खिलवाड़ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 02:18 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 02:18 AM (IST)
फिल्म तांडव के निर्माता का भाजपाइयों ने फूंका पुलता
फिल्म तांडव के निर्माता का भाजपाइयों ने फूंका पुलता

देवरिया: फिल्म तांडव को लेकर पूरे देश में हिदूवादी संगठन के लोग आक्रोश जता रहे हैं। गुरुवार को लार नगर पंचायत कार्यालय गेट पर भाजपा नेताओं ने सड़क पर उतर कर फिल्म के निर्माण व कलाकारों का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

इसके बाद थाने में निर्देशक के खिलाफ तहरीर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव ने कहा कि फिल्म का प्राइम वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें हिदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी हिदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। ऐसे निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई तथा फिल्म पर रोक लगनी चाहिए।

इस दौरान देवेंद्र सिंह राजू, राजीव वर्मा, नीरज कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता लार थाना पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने किया विरोध

देवरिया: क्षेत्र के बरवामीर छापर गांव में आइटीआइ निर्माण के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां आइटीआइ प्रस्तावित की गई है, वहीं एक पोखरा, मंदिर और छठ बेदियां है, गांव में कई एकड़ सार्वजनिक भूमि भी है, जिस पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं, उस जमीन को खाली कराकर उसी पर आइटीआइ का निर्माण कराया जाए। इस दौरान विष्णु कुशवाहा, भुआल कुशवाहा, फुलबदन शर्मा, राम चंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, कांता गुप्त, रामानंद सिंह, रघुवर गुप्त, शेषनाथ यादव, रामप्योर, दया मोहन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पेंशन पुनरीक्षण की स्थिति की सूचना नहीं दे रहा विभाग

देवरिया: उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष शार्दूल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की गई कि पेंशन पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है लेकिन इसके अद्यतन स्थिति की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। इसे संगठन को उपलब्ध कराया जाए। वक्ताओं ने कहा कि 2020 में सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन निर्धारण पत्रावलियों को अविलंब भिजवाया जाए। जिससे अवकाश प्राप्त शिक्षकों की आर्थिक समस्याओं का निस्तारण हो सके। अंत में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, हतहर हुसैन, अब्दुल्लाह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। यहां मुख्य रूप से नरेन्द्र सिंह, नत्थन राय, भीम यादव, राम विलास आर्य, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी