पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी भाजपा

औराचौरी स्थित कार्यालय पर बैतालपुर मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव संयोजक कृष्णानाथ राय व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र से तैयारी के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 01:09 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 01:09 AM (IST)
पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी भाजपा
पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी भाजपा

देवरिया: भाजपा के प्रदेश मंत्री व देवरिया के प्रभारी त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने बुधवार को पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैतालपुर व रामपुर कारखाना मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा।

औराचौरी स्थित कार्यालय पर बैतालपुर मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव संयोजक कृष्णानाथ राय व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र से तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी वार्डों में समय से बैठक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुबे, जितेंद्र सिंह, विकास मणि, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही, गिरजेश मणि, संजय पांडेय,रामाशीष मौर्या, श्रीनिवास मणि, अरविद पांडेय, रामाज्ञा चौहान, सीपी सिंह, नित्यानंद पांडेय, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

रामपुर कारखाना संवाददाता के अनुसार, भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र के कोटवा स्थित विवाह भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विकास कार्यों के बल पर भाजपा पंचायत चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतेगी। पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसको अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। सांसद, विधायक समेत अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव शुक्ला, पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, दीपक जायसवाल, अजय दुबे, डा.अजय मणि त्रिपाठी, सज्जन मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह सेंगर, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रतन पाल सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद कुमार शाही, मनोज भारती, ब्रहमानंद मिश्र, रविद्र पांडेय, प्रमोद सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा: हरिचरण

देवरिया: भाजपा भाटपाररानी मंडल की बैठक बुधवार को उपनगर के मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण सिहं कुशवाहा ने कहा की भाजपा पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। कहा कि पंचायत चुनाव के पहले सेक्टर एवं बूथ की कमेटियों को चुस्त और दुरुस्त कर लिया जाए। राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के आधार स्तंभ होते हैं। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने कहा कि भाजपा के मजबूती के लिए हम सबको लग जाना चाहिए ।मंडल प्रभारी अशोक पाण्डेय, सुरेश तिवारी आदि ने भी अपनी बात रखी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल संचालन महामंत्री अमित शाही ने किया।

उधर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मंजू पासवान ने भाजपा की भाटपार रानी में हुई बैठक में शामिल हुई। जिसमें कांग्रेस छोडने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी