विकास कार्यों के बल पर दोबारा सत्ता में आएगी भाजपा

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के औराचौरी स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को दूसरे दिन भी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मंथन जारी रहा। पदाधिकारियों को पूरे मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कराए गए विकासपरक कार्यों कार्यकर्ताओं के मेहनत व ईमानदारी के बल पर भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:15 PM (IST)
विकास कार्यों के बल पर दोबारा सत्ता में आएगी भाजपा
विकास कार्यों के बल पर दोबारा सत्ता में आएगी भाजपा

देवरिया: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के औराचौरी स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को दूसरे दिन भी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मंथन जारी रहा। पदाधिकारियों को पूरे मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कराए गए विकासपरक कार्यों, कार्यकर्ताओं के मेहनत व ईमानदारी के बल पर भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन को योगी सरकार अपने दमदार काम से साकार कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ से पार्टी की सदस्यता अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे, जिसमें सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ जूम एप के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ता जुड़ेंगे। एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। हर बूथ पर कम से कम 50 नए भाजपा सदस्य व 50 नए मतदाता हम सभी को बनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की बैठक गोरखपुर में 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शामिल होंगे। जनपद के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जिन मंडलों के पन्ना प्रमुख नहीं बन पाए हैं। हर हाल में शुक्रवार तक बनाकर सूची जमा करें।इस मौके पर भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी, हेमंत पाठक, महन्थ सिंह, प्रमोद शाही, रविद्र कौशल किशोर, नित्यानंद पांडेय, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, डा.हेमंत मिश्र, शिवकुमार राजभर, अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, ओमप्रकाश मौर्या, भूपेंद्र सिंह आदि रहे। अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग

लार के बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह गुरुवार को लार अस्पताल की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलीं और उन्हें ज्ञापन सौंपा। लार सीएचसी की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

सभासद ने बताया कि लार अस्पताल पर तैनात डा. इनायत हुसैन काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। पीकू वार्ड में किसी डाक्टर की तैनाती नहीं है, जिसके चलते कार्य बाधित है। 30 शैय्या के प्रसूति पंख विग में महिला डाक्टर नहीं होने के चलते यह अस्पताल बेकार पड़ा है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी