किसानों के हक पर डाका डाल रही भाजपा: सुप्रिया

प्रदेश में न तो गाय सुरक्षित है और न ही महिलाएं। आए दिन महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM (IST)
किसानों के हक पर डाका डाल रही भाजपा: सुप्रिया
किसानों के हक पर डाका डाल रही भाजपा: सुप्रिया

देवरिया: केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है, महीनों से किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नही हैं। सरकार कुछ गिने-चूने पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।

यह बातें बरहज विकास खंड के पैना में कांग्रेस न्याय पंचायत स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंह श्रीनेत ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो गाय सुरक्षित है और न ही महिलाएं। आए दिन महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पैना गांव से संबंध जोड़ते हुए कहा कि यहां मेरा ननिहाल भी है। यहां के बलिदानी पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया गया स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। बेरोजगार युवा सड़कों पर लाठियां खा रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबों के वोट से सरकार बनाने वाली वर्तमान केंद्र सरकार अब उन्ही गरीबों को भूलकर पूंजीपतियों की सरकार बन गयी है। पूर्व सचिव रामजी गिरि ने कहा कि यह सरकार रोजगार देने में असफल रही है। सभी सरकारी उद्योगों को निजीकारण कर रही है। सभा को सलेमपुर ब्लाक अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र पांडेय, बरहज ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, अमरेंद्र उपाध्याय, संदेश यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि, शाकिर हुसैन, जयदीप त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। खरोह चौराहे पर किया गया स्वागत

राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया सिंह श्रीनेत का गौरीबाजार के खरोह चौराहे पर स्वागत किया गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य नागेंद्र शुक्ल, प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी, सेवा दल के प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्त, एडवोकेट मृत्युंजय त्रिपाठी, मनोज मणी, एनएसयूआई के प्रभारी आशीष प्रताप शुक्ल, विजय गुप्त मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

देवरिया : रुद्रपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस संदेश पदयात्रा बुधवार को निकाली गई। ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र नाथ गुप्ता के नेतृत्व में सतासी इंटरमीडिएट कालेज परिसर से शुरू होकर यात्रा खजुहा चौराहा, सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा, रामचक होते हुए बस स्टेशन परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान नेताओं ने कांग्रेस द्वारा देश के विकास में किए गए योगदान के बारे में बताया। इस दौरान रामअशीष निषाद, प्रदीप त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, रवि प्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी